चतरा, फरवरी 16 -- इटखोरी प्रतिनिधि राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन झारखंड प्रदेश का संगठन विस्तार करते हुए भद्रकाली महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दुलार हजाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार के अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के द्वारा प्रदेश सलाहकार के पद पर मनोनीत किया गया है। मालूम हो कि डॉ दुलार एक प्रतिष्ठित समाजसेवी के साथ साथ जाने माने शिक्षाविद् व कुशल मार्गदर्शक हैं। इन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन में इन्हें जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा। डॉ दुलार मानवाधिकार संरक्षण के लिए झारखंड के मानवाधिकार कार्यकर्ताओं को अपना बहुमूल्य सलाह देकर संगठन के मान सम्मान के लिए हर संभव सहयोग करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.