प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन
प्रयागराज, जुलाई 21 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय अनुदानित सह-शिक्षा और महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत विज्ञापन का अध्ययन करने के बाद आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य पद के लिए ओटीआर आधारित ऑनलाइन आवेदन व्यवस्था लागू की गई है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 23 अगस्त निर्धारित है। भर्ती परीक्षा 24 सितंबर को प्रस्तावित है। आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन से पहले विज्ञापन में दी गई पात्रता, आयु, शुल्क, वेतनमान और अन्य शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- UP Teacher Vacancy : यूपी में TGT व PGT समेत 23899 पदों पर शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.