प्राचार्य के 111 पदों पर परीक्षा देंगे 813 अभ्यर्थी
प्रयागराज, सितम्बर 23 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य चयन परीक्षा गुरुवार को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक लखनऊ के दो केन्द्रों पर कराई जाएगी। 111 पदों पर भर्ती के लिए 813 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रवेश पत्र वेबसाइट से सोमवार से उपलब्ध हैं। उपसचवि डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार नकलविहीन एवं पारदर्शी परीक्षा के लिए दोनों केंद्रों पर एक-एक पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। चयन आयोग ने 89 सह-शिक्षा और 22 महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती के लिए 27 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। यानि एक सीट पर औसतन सात दावेदार मैदान में हैं। चयन आयोग ने 18 अगस्त को भर्ती विज्ञापन में संशोधन करते हुए पांच साल की नियुक्ति अवधि वाली शर्त को हटा दिया था। इसके साथ ही चयनितों के तैनाती की जिम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.