प्राचार्य के 111 पदों का भेजा अधियाचन
प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 रिक्त पदों का अधियाचन उच्च शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया है। इनमें सह शिक्षा के 89 और महिला महाविद्यालय के 22 पद शामिल है। निदेशालय सूत्रों की मानें तो वर्तमान में प्रदेशभर के 330 एडेड महाविद्यालय में प्राचार्य के तकरीबन 200 पद खाली हैं लेकिन दर्जनों प्रबंधकों ने रिक्त पद होने के बावजूद इसकी सूचना निदेशालय को उपलब्ध नहीं कराई है। फिलहाल निदेशालय स्तर से 111 पदों का अधियाचन भेजा जा चुका है और अन्य पदों की सूचना जुटाने के प्रयास किए जा रहे है। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर के 1200 से 1300 पदों के बीच रिक्त पदों की सूचना भी जल्द ही आयोग को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.