रामगढ़, फरवरी 16 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ महाविद्यालय में कई विभाग आईडी कार्ड के नाम पर विद्यार्थियों से वसूली कर रहे हैं। ऐसी सूचना छात्र नेता नितेश कुमार मोदी और आदित्य सिंह को मिली थी। इसके बाद दोनों नेता सोमवार को रामगढ़ कॉलेज पहुंचे। इस दौरान प्राचार्य से मुलाकात मामले की जानकारी दी। लिखित ज्ञापन देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आग्रह किया। जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन का चेतावनी दिया। ज्ञापन देने में छात्र नेता तान्या मिर्धा, चित्रा मिर्धा, प्रताप सिंह, आकाश कुमार, आदित्य कश्यप आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...