सीवान, अप्रैल 11 -- सीवान। डीएवी पीजी कॉलेज में प्राचार्य प्रो. रामानंद राम कॉलेज के 28 शिक्षकों के खिलाफ एसी, एसटी एक्ट की एफआईआर दर्ज कराने के बाद शिक्षक और आंदोलित हो गए हैं। आंदोलनकारी शिक्षक अब जेपीयू के कुलपति द्वारा प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक आंदोलन समाप्त नहीं करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में डीएवी पीजी कॉलेज के दलित वर्ग से आनेवाले तीन शिक्षकों डॉ. निर्भय कुमार राम, प्रो. पंकज कुमार और डॉ. अरविंद कुमार ने प्राचार्य के खिलाफ राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग में शिकायत की है। उन्होंने आयोग से इस अत्यंत गंभीर प्रकरण में त्वरित संज्ञान लेकर न्यायोचित और प्रभावी हस्तक्षेप सुनिश्चित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...