सीवान, मार्च 23 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य को ले आंदोलनकारी शिक्षकों ने जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार वाजपेई से मुलाकात की। पंद्रह सदस्यीय शिक्षक प्रतिनिधिमंडल से हुई वार्ता में जेपीयू के कुलपति ने आश्वस्त किया कि प्राचार्य डॉ. के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की बिन्दुवार जांच हो रही है, इंक्वायरी कमिटी की रिपोर्ट प्राप्त कर यथाशीघ्र कार्रवाई की जाएगी। कुलपति द्वारा कार्रवाई किए जाने के आश्वासन व राज्यपाल सह कुलाधिपति के विश्विद्यालय में 23 मार्च को दर्शन परिषद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने को ध्यान में रखते हुए शिक्षक संघ ने 23 मार्च को विश्वविद्यालय मुख्यालय में धरना देने के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया है। कुलपति से वार्ता करने वालों में डॉ. धनंजय यादव, पूर्व...