जमशेदपुर, फरवरी 16 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य और अधीक्षक ने मिलकर इमरजेंसी का निरीक्षण किया। इस दौरान कई जगह गंदगी पाई गई वहीं कुछ डॉक्टर बिना ड्रेस के पाए गए। प्राचार्य ने इन लोगों को हिदायत देते हुए कहा कि अस्पताल में नियमित रूप से सफाई बरती जाए वहीं कोई भी डॉक्टर बिना अप्रन पहने अस्पताल में ड्यूटी नहीं करेगा। उन्होंने डॉक्टर के रेस्ट रूम में लाकर अलमारी लगाने की व्यवस्था करने को कहा था कि वहां उनके टैबलेट या लैपटॉप वगैरह सुरक्षित रखे जा सकें। उन्होंने ऑपरेशन थिएटर का भी निरीक्षण किया और सफाई संबंधी कई निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...