प्राचार्यों की तैनाती में भ्रष्टाचार की शिकायत, निगरानी ने लिया संज्ञान
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में प्राचार्यों की तैनाती में भ्रष्टाचार की शिकायत की गई है। विनोद पासवान नाम के व्यक्ति ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की है। शिकायत आने के बाद निगरानी के विशेष कार्य अधिकारी ने इस पर संज्ञान लिया और लोकभवन सचिवालय को पत्र लिखकर नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। निगरानी ने यह पत्र शुक्रवार को लोकभवन को लिखा है।शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि बीआरएबीयू में पिछले वर्ष हुई प्राचार्यों की तैनाती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। लोकभवन के निर्देशों का भी उल्लंघन किया गया है। प्राचार्यों की तैनाती के दौरान लोकभवन के निर्देश के बाद भी विधायक और सांसद लॉटरी निकालने के दिन मौजूद नहीं थे। शिकायतकर्ता ने प्राचार्यों की तैनाती में जातिगत भेदभाव का भी आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.