पटना, मई 2 -- बिहार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के करीब 2400 छात्र-छात्रा प्राक परीक्षा केंद्रों में बीपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। राज्य के प्रमुख विश्वविद्यालयों के अंतर्गत एक-एक प्राक्-परीक्षा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए गए हैं। राज्य में ऐसे दस केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। ये केंद्र पटना, भागलपुर, गया, आरा (भोजपुर), सारण (छपरा), मुजफ्फरपुर, सहरसा, पूर्णिया, मुंगेर और दरभंगा जिले में संचालित हो रहे है। शनिवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग ने बताया कि इन प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से वर्ष 2025 में 91 विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। इन सफल अभ्यर्थियों ने शिक्षक भर्ती परीक्षा, स्टाफ सिलेक्शन कमीशन, रेलवे भर्ती तथा बिहार पुलिस जैसी...