प्राक्कलन समिति की बैठक में योजनाओं की समीक्षा, अफसरों को सख्त निर्देश
बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- उत्तर प्रदेश विधान सभा की प्राक्कलन समिति की प्रथम उपसमिति की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में सभापति मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं व बजटीय प्रावधानों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभापति ने लोक निर्माण विभाग को सड़कों को गड्ढामुक्त, सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण बनाए रखने तथा निर्माण कार्य समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। अंत्येष्टि स्थलों के अधूरे निर्माण और जल निगम (ग्रामीण) द्वारा खुदी सड़कों को पूर्व स्थिति में न लाने पर नाराजगी जताते हुए शीघ्र सुधार के निर्देश दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में आयुष्मान कार्ड वितरण में तेजी लाने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.