जहानाबाद, अप्रैल 13 -- उच्च विद्यालय खजूरी के समीप निर्माणाधीन प्रयोगशाला भवन का निर्माण बंद निर्माण स्थल पर नहीं लगा है किसी तरह की प्राक्कलन से संबंधित सूचना पट्ट करपी, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय खजूरी के समीप निर्माणाधीन प्रयोगशाला भवन में कथित अनियमितताओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। प्राक्कलन के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं किए जाने के आरोप में ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर जमकर हंगामा किया और कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। ग्रामीणों का आरोप है कि भवन निर्माण में घटिया एवं मानकहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। यह भी पढ़ें- विद्यालय में अनियमितता पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण उनका कहना है कि कार्य में पारदर्शिता का पूर्ण अभाव है। निर्माण स्थल पर न...