प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से योजनाओं का क्रियान्वयन कराएं अधिकारी: उप विकास आयुक्त
हजारीबाग, मई 9 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। हजारीबाग उप विकास आयुक्त रिया सिंह ने शनिवार को कटकमसांडी प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर विभिन्न विकास और कल्याणकारी योजनाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सबसे पहले प्रखंड मुख्यालय के ग्राम लखनऊ में जल सृजन योजना के तहत बन रहे दो तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का कार्य प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराने का निर्देश दिया। जिसके बाद उन्होंने कटकमसांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं, जहां उन्होंने अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, कर्मचारियों की उपस्थिति, चिकित्सीय उपकरण, जांच लैब, दवाओं की उपलब्धता और आयुष्मान कार्ड निर्माण योजना समेत अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.