हजारीबाग, अगस्त 31 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि संत कोलंबा महाविद्यालय, हजारीबाग के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा प्रकृति मिश्रा ने सत्र 2024-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर राजनीति विज्ञान विभाग में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय के साथ-साथ उनके परिवार और शिक्षकों में भी हर्ष का माहौल है।

प्रकृति की सफलता का कारण प्रकृति मिश्रा की यह सफलता इसलिए भी विशेष है क्योंकि उसने इससे पूर्व स्नातक स्तर पर भी राजनीति विज्ञान विषय में टॉप किया था।स्नातक से लेकर स्नातकोत्तर स्तर तक लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन का परिचय दिया है।प्रकृति प्रारंभ से ही मेधावी, अनुशासित एवं प्रतिभाशाली छात्रा रही हैं।पढ़ाई के प्रति उनकी गंभीरता और निरंतर मेहनत ने उन...