गढ़वा, दिसम्बर 15 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। स्थानीय जीएन कान्वेंट स्कूल में सोमवार को प्रकृति दर्शन पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों को संबोधित करते हुए निदेशक सह शिक्षाविद् मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि प्राकृतिक संरक्षण मानवता की जिम्मेदारी है। प्रकृति जीवन का स्रोत है। इसने हमें जीवित रहने के लिए आवश्यक हर चीज प्रदान की है। चाहे वह हवा हो, सूरज की रोशनी हो, पेड़ हो, भोजन हो, या पानी हो। यह हमसे कभी किसी चीज के लिए शुल्क नहीं लेती। ऐसे में इन संसाधनों के महत्व औऱ चीजों की अपेक्षा ज्यादा है। उन्होंने बच्चों को समझाया कि यह हमारी जिम्मेदारी भी है कि हम इन्हें संरक्षित रखें। प्राचीन काल से ही मनुष्य पर्यावरण पर निर्भर रहा है। आज भी इसी पर पूर्णरूपेण निर्भर हैं। आधुनिकता और औद्योगीकरण के युग में प्राकृतिक संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.