प्राकृतिक संपदा को बर्बाद करने में लगी है भाजपा: दीनदयाल
देवरिया, जून 11 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने गुरुवार को बैठक कर भाजपा सरकार द्वारा अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में प्राकृतिक संपदा से भरपूर भूमि को अडानी को बेचने के विरोध में शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने की रणनीति तैयार की।बैठक को सम्बोधित करते हुए सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार देश की प्राकृतिक संपदा को बर्बाद करने में लगी है। बैठक को इस्लाम खान, बदरे आलम, एम ए खान, डॉ याहिया अंजुम, चुन्नू श्रीवास्तव, रोहित यादव, अब्दुल कादिर, जियाउद्दीन, राज पटवा, राधे किशुन आदि ने सम्बोधित किया। यह भी पढ़ें- ग्रेट निकोबार द्वीप के समर्थन में कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.