बलिया, मार्च 27 -- नवानगर/पूर। विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी ने बताया कि सिकंदरपुर तहसील के पंदह और नवानगर ब्लॉक क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही है। विधायक ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवात और लगातार हुई बारिश के कारण धान की पकी फसल खेतों में ही सड़ गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। कहा कि इस नुकसान के बावजूद अब तक किसानों को किसी प्रकार का मुआवजा नहीं मिल सका है, जिससे उनमें नाराजगी व्याप्त है। विधायक ने कहा कि रबी सीजन की गेहूं की फसल को भी ओलावृष्टि और बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। फसल गिर जाने के कारण पैदावार कम हुआ है। विधायक ने लोकसभा में कृषि मंत्री किसानों की आय बढ़ने की बात पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार स्पष्ट करे कि किस फसल में किसानों की आय आठ गुना बढ़ी है।...