इटावा औरैया, मई 22 -- इटावा। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सामाजिक वानिकी प्रभाग ,जिला गंगा समिति व जिला पर्यावरण समिति की ओर से पौधारोपण व जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कमांडेंट सुरेश चन्द यादव ने कहा कि हमने प्रकृति में मौजूद उन चीज़ों का दोहन कर लिया है जो पहले प्रचुर मात्रा में उपलब्ध थीं। इसलिए इन प्राकृतिक चीज़ों को संरक्षित करने की ज़रूरत है। जैव विविधता के संरक्षण की ज़रूरत है। यहां पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक डा. कैलाश चंद्र यादव ने कहा कि जैव विविधता पारितंत्र को स्थिरता प्रदान कर पारिस्थितिक संतुलन को बरकरार रखती है। यह भी पढ़ें- यमुना-चंबल में बहुतायत में हैं कछुए, नदियों को करते हैं साफ पौधे तथा जन्तु एक दूसरे से खाद्य शृंखला तथा खाद्य जाल द्वारा जुड़े होते हैं।...