मिर्जापुर, मई 4 -- मिर्जापुर। नगर के नारघाट स्थित एक स्कूल में आयुर्मेड आरोग्यम का प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया गया। लिनेस क्लब आर्या की अध्यक्ष और कार्यक्रम आयोजक वंदना राय के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रयागराज के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की निःशुल्क जांच कर उन्हें उचित परामर्श और प्राकृतिक उपचार दिया। आयुर्वेदाचार्य व नाड़ी विशेषज्ञ डॉ. अशोक नरवाल, नेचुरोपैथ व नस रोग विशेषज्ञ डॉ. एके सिंह और नाभि बैलेंसिंग व बोन सेटिंग एक्सपर्ट पूजा विजय ने अपनी सेवाएं दीं। इन विशेषज्ञों ने शिविर में आए लोगों का शुगर, ब्लड प्रेशर, नाड़ी और नाभि की जांच की। शिविर में 80 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। यह भी पढ़ें- नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 106 मरीजों की स्वास्थ्य जांच मुख्य अतिथि लिनेस क्लब की पीएमडीपी मीनू मिश्रा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.