शामली, मई 4 -- शामली। दिगम्बर महासमिति आदिनाथ इकाई द्वारा शहर के जैन धर्मशाला में आयोजित प्राकृतिक चिकित्सा शिविर के दूसरे दिन मरीजों को उपचार दियास गया। शिविर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मिट्टी, पानी एवं एक्यूप्रेशर आधारित प्राकृतिक उपचार पद्धतियों से लोगों को राहत मिल रही है, जिसके चलते शिविर की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। आयोजकों का कहना है कि प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से बिना दवाइयों के भी स्वास्थ्य में सुधार संभव है, जिसे लोग सकारात्मक रूप से अपना रहे हैं।समिति के सदस्यों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को प्राकृतिक उपचार पद्धति से जोड़ना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित ...