अलीगढ़, अप्रैल 27 -- अतरौली। विकास खंड अतरौली के ग्राम फाजलपुर में रविवार को प्राकृतिक खेती विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत घर में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के 60 प्रगतिशील किसानों एवं महिला कृषकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य वक्ता मां गायत्री ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने प्राकृतिक खेती की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की। देशी गाय के गोबर और मूत्र का महत्व बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल कुमार ने कृषि वैज्ञानिक के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर आरके सिंह, संदीप कुमार, नत्थू सिंह, मुस्तकीम मास्टर, तेजवीर सिंह, संजय कुमार, जय किशन, मलखान सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.