प्राकृतिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, मिट्टी की सेहत भी होगी बेहतर
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 19 -- फर्रुखाबाद। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम भुसेरा में एक दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में किसान भाइयों एवं कृषक माताओं-बहनों ने भाग लेकर प्राकृतिक खेती की तकनीकों और उसके लाभों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल खेती की लागत को कम करती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी बनाए रखती है। इसके माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकते हैं। किसानों को रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों से बचते हुए प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। यह भी पढ़ें- जिले के प्रगतिशी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.