बिहारशरीफ, दिसम्बर 19 -- प्राकृतिक खेती से जुड़ें किसान, कम लागत में मिलेगी अधिक उपज फोटो 01 अस्थावां - प्रखंड के भिखनी बिगहा में किसानों को प्राकृतिक खेती की जानकारी देते सहायक प्रखंड तकनीकी प्रबंधक मनोरंजन कुमार व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के भिखनी बिगहा गांव में किसानों को प्राकृतिक खेती से जुड़ने के लिए जागरूक किया गया। प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकी जानकारियां दी गयीं। रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान से किसानों को अवगत कराया गया और कम लागत व पर्यावरण अनुकूल खेती के लिए उन्हें प्रेरित किया गया। एटीएम(सहायक तकनीकी प्रबंधक) मनोरंजन कुमार एवं पवन कुमार ने कहा कि लंबे समय से रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग के कारण मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार कमजोर होती जा रही है। इसका नकारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.