बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- प्राकृतिक खेती से घटेगी लागत और बढ़ेगी मिट्टी की उर्वरता कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बताए जैविक खेती के गुर और फायदे सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, किसानों की शंकाओं का समाधान शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन योजना के तहत शुक्रवार को शेखपुरा प्रखंड में चयनित किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।

किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी शिविर में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती करने की उन्नत तकनीक और उससे होने वाले दूरगामी लाभों के प्रति जागरूक किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. अल्का ज्योति और प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रिन्सी प्रिया ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती से कृषि की लागत में कमी आती है और मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक सुरक्षित रहती है। ...