कटिहार, जून 12 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बढ़ती खेती लागत, घटती मिट्टी की उर्वरा शक्ति और खाद्यान्नों में रासायनिक अवशेषों से पैदा हो रही स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के बीच अब प्राकृतिक खेती को कृषि का भविष्य बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रशिक्षित करेगा कृषि विज्ञान केंद्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्धाटन गुरुवार को विकास भवन सभागार में आत्मा, कटिहार द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, कृषि वैज्ञानिकों और अधिकारियों ने किसानों को रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, कदवा विधायक दुलाल च...