प्राकृतिक खेती से घटेगी लागत, बढ़ेगा मुनाफा : डॉ. केशव
मधुबनी, मई 29 -- झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र, सुखेत में संचालित प्राकृतिक खेती कार्यक्रम के तहत प्रत्यक्षण इकाई का भ्रमण एवं समीक्षा की गई। निरीक्षण के लिए कृषि अनुसंधान भवन, पूसा नई दिल्ली से प्रधान वैज्ञानिक (प्रसार शिक्षा) डॉ. केशव पहुंचे। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती के आधुनिक तकनीकी उपायों की जानकारी देते हुए कहा कि कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त करने के लिए प्राकृतिक खेती आज की जरूरत है।
प्राकृतिक खेती के उपाय डॉ. केशव ने जीवामृत, नीमअस्त्र एवं ब्रह्मास्त्र जैसे जैविक घोल को खेत स्तर पर तैयार करने और उसके उपयोग की आसान विधि बताई। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर किसान प्राकृतिक संसाधनों के माध्यम से मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ा सकते हैं।कार्यक्रम में डॉ. दिव्यांशु शेखर, वरीय वैज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.