मुजफ्फर नगर, जुलाई 20 -- जाट समाज महासभा के तत्वावधान में रविवार को जाट प्रतिभा अलंकरण समारोह एवं प्राकृतिक खेती एक मात्र समाधान पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान गुजरात के राज्यपाल ने हाई स्कूल के 85 और इंटरमीडिट के 28 मेधावियों के साथ 35 अग्रणी किसान व खिलाड़ी को सम्मानित किया गया। पंजाबी बारात घर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गुजरात राज्य के राज्यपाल आचार्य देववृत ने द्वीप प्रज्जवलन कर किया। जाट समाज महासभा द्वारा शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेधावी व्यक्तित्व ही समाज को प्रगति के सोपान पर पहुंचातें है। मेधावी ही समाज का गौरव बढ़ाने, परिवार को प्रगति के मार्ग पर बढ़ाने का काम करते हैं। प्रतिभाएं समाज का महाधन होती हैं। उन्होंने समाज के महापुरुषों चौधरी छोटूराम व पूर्व प्रधानमंत्री चौ...