प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भर गांव बनाने पर जोर
गिरडीह, जुलाई 14 -- खोरीमहुआ। हीरोडीह थाना क्षेत्र के खटौरी पंचायत सचिवालय में 12 एवं 13 जुलाई 2026 को प्राकृतिक खेती, स्थानीय अर्थव्यवस्था एवं आत्मनिर्भर गांव विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भर गांव बनाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला पीस फाउंडेशन एवं भारत ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। कार्यशाला में पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया और प्राकृतिक एवं जैविक खेती की कम लागत वाली तकनीकों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। आयोजकों का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग, खेती की लागत घटाना और बाजार पर निर्भरता कम कर गांवों को आत्मनिर्भर बनाना था। विशेषज्ञों ने जैविक खाद-कीटनाशक निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.