सासाराम, जून 11 -- संझौली, एक संवाददाता। प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव में गुरुवार को कृषि व किसान कल्याण विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि अधिकारी पुरुषोत्तम सिंह, कृषि समन्वयक मनीष सिंह एवं हरिद्वार सिंह कुमार ने किसानों को आधुनिक एवं टिकाऊ कृषि पद्धतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाने से उत्पादन लागत कम होती है और मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। किसानों को रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से बचते हुए प्राकृतिक संसाधनों का अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती व संतुलित उर्वरक के उपयोग की दी गई सलाह अभियान के दौरान किसान संवाद, जागरूकता कार्यक्रम एवं खेत...