प्राकृतिक खेती व फार्मर रजिस्ट्री पर जोर
बहराइच, मई 29 -- बहराइच, संवाददाता। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित हुआ। सीडीओ ने कृषि व एलाइड विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान दिवस में मिली शिकायतों का गुणवत्ता के साथ त्वरित निस्तारण करें। प्रगतिशील किसान हरि शरण सिंह व लालता प्रसाद गुप्ता ने रबी में मक्का की बंपर पैदावार को देखते हुए जनपद में मक्का क्रय केंद्र खोलने की मांग रखी। वन विभाग के प्रतिनिधि ने बताया कि आम सहित 26 प्रजाति के पेड़ प्रतिबंधित हैं, इन्हें बिना अनुमति काटना अवैध है। वैज्ञानिक डॉ. नंदन सिंह ने डीएपी व यूरिया का उपयोग कम करने की सलाह दी, क्योंकि अधिक उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति घट रही है। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में जल्द मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट लगेगी, जिससे मिलेट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.