वाराणसी, फरवरी 3 -- प्राकृतिक खेती व पशुपालन करें किसान: विश्वेंदु ज्ञानपुर, संवाददाता। प्राकृतिक खेती संग पशु पालन करना किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। मृदा शक्ति बढ़ने के साथ ही अनाज का उत्पादन भी बढ़ेगा। किसानों को प्राकृतिक खेती को लेकर गंभीर होना जरूरी है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवा हेड एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि मृदा परीक्षण के आधार पर किसान संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें। रासायनिक खेती को क्रमवार कम करते हुए प्राकृतिक खेती व पशुपालन के सामंजस्य से उन्नत खेती करने का प्रयास होना जरूरी है। प्राकृतिक खेती किसानों को कम लागते में ज्यादा मुनाफा देने के साथ ही अनाज की गुणवत्ता भी बढ़ाता है। मृदा स्वास्थ को बनाए रखने में किसान क्या सावधानी बरतें यह भी समझना जरूरी होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...