समस्तीपुर, जून 17 -- पूसा,। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि, पूसा से जुड़ा प्राकृतिक खेती विद्यालय, पूसा के प्रथम बैच (वर्ष 2023-27) में नामांकित छात्रो का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट हो गया है। चयनित छात्र बीएससी, कृषि (प्रतिष्ठा) प्राकृतिक खेती के अंतिम वर्ष के छात्र हैं। प्रथम चरण में छात्रों को संबंधित संस्थानों में इन्टर्नशिप के लिए भेजा जा रहा है। इसके बाद छात्रों के प्रदर्शन, कौशल एवं कार्य अनुभव के आधार पर, 2 लाख से 6 लाख वार्षिक पैकेज देय होगा। विवि के स्नातकोत्तर कृषि महाविधालय की देखरेख में संचालित प्राकृतिक खेती विधालय के प्रथम बैच के छात्रो के चयन से इससे जुड़े अन्य छात्रों में उत्साह है। डीन डॉ.मयंक राय एवं विधालय के समन्वयक डॉ.शंकर झा ने बताया कि प्रथम बैच में कुल 15 छात्र नामांकित थे। जिसमें 9 छात्रों को मे.सावित्री रिन्यूए...