प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता: विधायक
हमीरपुर, जून 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कृषि विभाग द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत सुमेरपुर बलॉक के ग्राम कलौलीजार एवं बांकी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति ने की। कार्यक्रम में किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं, अनुदान कार्यक्रमों, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन तथा खरीफ फसलों के वैज्ञानिक उत्पादन संबंधी जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सदर विधायक डॉ.मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की आवश्यकता है, जिससे उत्पादन लागत में कमी आने के साथ-साथ भूमि की उर्वरता एवं पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने किसानों से मृदा परीक्षण कराकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.