बस्ती, जनवरी 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। प्राकृतिक खेती में कीट एवं रोग प्रबंधन विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र में हुआ। प्रशिक्षण में कार्यरत कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यहां पर विशेषज्ञों ने प्राकृतिक खेती की पद्धतियों के तहत कीट एवं रोगों के प्रभावी, पर्यावरण अनुकूल एवं लागत कम करने के प्रबंधन की जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक केवीके अध्यक्ष डॉ. एसके तोमर ने प्राकृतिक खेती में जैविक उपायों, देशी संसाधनों तथा समन्वित प्रबंधन तकनीकों को अपनाकर फसल सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सकता है। फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. प्रेमशंकर ने प्राकृतिक खेती में कीट एवं रोगों की पहचान, निगरानी एवं जैविक नियंत्रण की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. पीके मिश्रा, डॉ. वीबी सिंह, आरवी सिंह, डॉ. अंजलि वर्मा, हरिओम मिश्रा ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.