प्राकृतिक खेती मृट्टी के लिए साबित हो रही वरदान, कृषि विज्ञान केंद्र आकुशपुर पर धान और ढैंचा का बीच दिया गया
गाजीपुर, जून 18 -- गाजीपुर, अभिषेक सिंह आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज,अयोध्या के तहत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र आंकुशपुर पर गुरुवार को खेत बचाओं अभियान गौ आधारित प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इसमें चयनित किसानों को धान और ढैंचा का बीज नि:शुल्क दिया गया। कुल 36 प्रगतिशील किसानों ने प्रतिभाग किया।कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती न केवल फसलों के लिए बल्कि हमारी मिट्टी की सेहत के लिए भी एक वरदान साबित हो रही है। प्राकृतिक खेती अपनाने वाले क्षेत्रों की मिट्टी में जीवांश कार्बन में बढ़ोतरी देखी गई है। आधुनिक खेती में रसायनों के बढ़ते प्रयोग के बीच कृषि वैज्ञानिकों ने एक बार फिर गोबर की खाद को मिट्टी के स्वास्थ्य के लिए सबसे जरूरी बताया है। गोबर की खाद का सही इस्ते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.