कौशाम्बी, जून 18 -- खेत बचाओ एवं एवं समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नगर पालिका मंझनपुर के सभागार में प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में प्राकृतिक खेती को मानव स्वास्थ्य के लाभकारी बताया गया। साथ ही जोर दिया गया कि इस खेती की लागत को भी कम किया जा सकता है। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल किसानों की उत्पादन लागत को कम करने का प्रभावी माध्यम है, बल्कि यह भूमि की उर्वरता, पर्यावरण संरक्षण तथा मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान भाजपा ज...