प्राकृतिक खेती पर जिला स्तरीय कार्यशाला आज
पूर्णिया, जून 17 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र, जलालगढ़ में गुरुवार को प्राकृतिक खेती विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में जिले के विभिन्न प्रखंडों से लगभग 200 किसान, कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के पदाधिकारी भाग लेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. के. एम. सिंह ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना है। कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती के सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती से जुड़े विभिन्न मॉडल, क्लस्टर आधारित खेती तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी भी किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- प्राकृतिक खेती पर जिला स्तरीय कार्यशाला आज साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.