प्राकृतिक खेती पर कृषि विज्ञान केंद्र में पांच दिवसीय प्रशिक्षण
साहिबगंज, जून 16 -- साहिबगंज। भारत सरकार की नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में एकेएस/सीआरपी दीदियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार को सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 से 15 जून तक आयोजित हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राकृतिक खेती के सिद्धांतों, तकनीकों एवं व्यवहारिक पहलुओं की जानकारी प्रदान कर ग्रामीण स्तर पर इसके व्यापक प्रसार को सुनिश्चित करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्राकृतिक खेती की अवधारणा, जीवामृत एवं घनजीवामृत निर्माण, बीजामृत उपचार, प्राकृतिक कीट एवं रोग प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, पोषण वाटिका विकास तथा कम लागत में टिकाऊ कृषि उत्पादन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। यह भी पढ़ें- महिलाओं की सक्रिय भागीदारी कृषि विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.