पीलीभीत, मार्च 29 -- बीसलपुर में न्यूरानपुर स्थित देवस्थान परिसर में नाबार्ड के वित्तीय सहयोग से एनपीओपी मानकों पर आधारित प्राकृतिक खेती परियोजना का शुभारंभ किया गया। प्राकृतिक खेती किये जाने पर जोर दिया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक विवेक वर्मा ने प्राकृतिक खेती अपनाने पर विचार रखे। बताया कि परियोजना प्रारंभिक रूप से 40 किसानों द्वारा लगभग 17 एकड़ भूमि पर (ग्राम आजमपुर बरखेड़ा, भित्तेरा एवं नरायनपुर) में संचालित की जाएगी। सीडीओ राजेन्द्र श्रीवास ने इस पहल की सराहना करते हुए किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया और प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक चंद्र प्रकाश त्रिवेदी ने बताया कि परियोजना चार वर्षों तक संचालित होगी, जिसमें किसानों का प्रशिक्षण, मास्टर ट्रेनर तैयार करना, गुणवत्ता नियंत्रण, फूड प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.