खगडि़या, जून 22 -- खगड़िया। कृषि विज्ञान केन्द्र सभागार में रविवार को प्राकृतिक खेती को लेकर प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद राजेश वर्मा, विधायक बाबूलाल शौर्य, डीएओ अविनाश कुमार, केवीके प्रमुख एन के सिंह आदि ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि हमारा संसदीय क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां कृषि के बढ़ावा को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा है।

प्राकृतिक खेती के लाभ वहीं केवीके प्रमुख ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति दिलचस्पी दिखाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जमीन के पोषक तत्व को बढ़ाने में प्राकृतिक खेती एक बेहतर विकल्प है। कहा कि लगातार खेतों के उर्वरा शक्ति घटती जा रही है। इसलिए किसानों को प्राकृतिक खेती कर अच्छी पैदावार करने के लिए अपनी अभिरूचि द...