प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए विभाग की तैयारी शुरू
सीतामढ़ी, मई 31 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। सीतामढ़ी, हमारे प्रतिनिधि। जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में कृषि विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत जिले के पांच प्रखंडों का चयन कर वहां प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जाएगा। विभाग का उद्देश्य किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से दूर कर टिकाऊ एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धति की ओर प्रेरित करना है。
क्या है प्राकृतिक खेती प्राकृतिक खेती के अंतर्गत गोबर, जीवामृत, घनजीवामृत तथा अन्य जैविक संसाधनों के उपयोग पर विशेष जोर दिया जाएगा। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि रासायनिक उर्वरकों के लगातार प्रयोग से मिट्टी की उर्वराशक्ति प्रभावित हो रही है। ऐसे में प्राकृतिक खेती मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने और उसकी जैविक सक्रियता बढ़ाने में सहायक साबित होगी।
किसानों को मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.