भदोही, जनवरी 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। भारतीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान मऊ के निर्देशन में कृषि विज्ञान केंद्र बेंजवां में प्राकृतिक खेती के लिए सखियों को प्रशिक्षित किया गया। पांच दिवसीय प्रशिक्षिण प्राप्त कर महिलाएं जन-जन को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करेंगेी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 20 कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया। वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष डॅा. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि कृषि में महिलाओं की भूमिका सबसे अधिक होती है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बनाने के लिए राज्य के हर जिले में नियुक्त कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती में जागरूकता लाने के लिए उनके ज्ञान में तकनीकी रूप से वृद्धि की गया। जिससे अपने-अपने क्षेत्र में प्रकृति खेती का व्यापक प्रचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.