खगडि़या, अक्टूबर 7 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और किसानों को रासायनिक खेती से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने की पहल तेज कर दी गई है। इसी कड़ी में परमानंदपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में मंगलवार से कृषि सखियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ।

प्राकृतिक खेती की तकनीक का प्रशिक्षण जिले के छह अलग-अलग क्लस्टरों से पहुंचीं कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती की तकनीक, इसके फायदे और खेतों में इसके प्रयोग की व्यावहारिक जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद कृषि सखियां अपने-अपने क्लस्टर में किसानों के बीच जाकर प्राकृतिक खेती के तौर-तरीकों की जानकारी देंगी। केवीके के सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण के दौरान केवीके प्रमुख डॉ. एनके सिंह ने कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के महत्व के बारे में व...