प्राकृतिक खेती की सीख से बनाया जीवामृत
मोतिहारी, सितम्बर 11 -- पीपराकोठी तिरहुत कृषि कॉलेज ढोली से कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत केविके पहुंचीं छात्राओं ने प्राकृतिक खेती की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण लिया। प्राकृतिक खेती इकाई में छात्राओं ने प्राकृतिक खेती के महत्वपूर्ण घटक जीवामृत का स्वयं निर्माण किया। गतिविधि डॉ. गायत्री कुमारी पाढ़ी के पर्यवेक्षण में हुई। प्रशिक्षण में छात्राओं को जीवामृत तैयार करने में प्रयुक्त सामग्रियों, उनकी मात्रा और उपयोगिता की जानकारी दी गई। इसके बाद छात्राओं ने स्वयं जीवामृत तैयार कर प्राकृतिक खेती की तकनीक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। वहीं, डॉ. अर्पिता नालिया के मार्गदर्शन में छात्राओं ने वाटगंज एवं बर्कुरवा गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत व विद्यालयों का भ्रमण कर संसाधनों का अवलोकन किया व गांव का मानचित्रण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.