प्राकृतिक खेती की ओर बढ़े किसान, छह गांवों में 1965 किसानों ने सीखी नई तकनीकें
कन्नौज, जून 25 -- कन्नौज। खेती को अधिक लाभकारी, कम लागत वाली और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से जिले में संचालित विकसित कृषि संकल्प-सघन खेत बचाओ अभियान किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। अभियान के तहत छिबरामऊ, सौरिख और जलालाबाद विकासखंड के छह गांवों में आयोजित जागरूकता शिविरों और प्रदर्शनी कार्यक्रमों में 1965 किसानों ने भाग लेकर आधुनिक एवं प्राकृतिक खेती की बारीकियां सीखीं। कार्यक्रमों में कृषि विभाग के अधिकारियों और कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व, संतुलित उर्वरक उपयोग, जैविक एवं हरी खाद, नैनो उर्वरकों तथा प्राकृतिक खेती के फायदों पर विस्तार से चर्चा की। यह भी पढ़ें- किसानों को वैज्ञानिक व प्राकृतिक खेती का पाठ पढ़ाया उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.