मुजफ्फर नगर, मार्च 23 -- सिसौली कस्बा सिसौली में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत ) द्वारा चार दिवसीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला 25 मार्च तक चलेगी। कार्यशाला में पद्मश्री डॉ. सुभाष पालेकर ने किसानों को आत्मनिर्भर खेती के गुर सिखाए। कार्यशाला के प्रथम दिन क्षेत्र के सैंकड़ो किसानों ने प्रकृतिक खेती के विषय मे जानकारी प्राप्त की। डॉ. सुभाष पालेकर ने कार्यशाला के प्रथम दिन विकसित प्राकृतिक खेती जीरो बजट नैचुरल फार्मिंग के विषय में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसी खेती पद्धति है जिसमें रासायनिक खाद और कीटनाशक का उपयोग नहीं किया जाता। यह पूरी तरह देसी गाय, प्राकृतिक संसाधनों और जैविक प्रक्रियाओं पर आधारित है। उन्होंने कहा कि गेहू, गन्ना व अन्य फसलों से कमाई तब होंगी, जब उस फसल मे लागत काम होंगी। भाकियू प्...