प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों के लिए खुलेगा बीआरसी
संभल, जुलाई 10 -- प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार की नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग (एनएमएनएफ) योजना के तहत जनपद में किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिले में प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को आवश्यक सामग्री आसानी से उपलब्ध कराने के लिए बायो-इनपुट रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) स्थापित किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक पात्र व्यक्तियों एवं संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वर्तमान में जनपद के विकास खण्ड जुनावई में 09 क्लस्टरों का गठन करते हुए 1125 किसानों का चयन किया गया है। प्रत्येक किसान को एक-एक एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती कराई जा रही है। प्राकृतिक खेती के दौरान किसानों को इंसेक्ट ट्रैप, फेरोमोन ट्रैप, स्प्रेयर सहित जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र जैसे जैविक इनपुट की आवश्यकता होती है। हालांकि सभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.