हल्द्वानी, मई 8 -- हल्द्वानी, संवाददाता। कोटाबाग ब्लॉक के गिन्ती गांव में कृषि वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती एवं सोयाबीन की उन्नत तकनीक विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। वैज्ञानिक डॉ. कंचन नैनवाल ने भारतीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत किसानों को प्राकृतिक खाद तैयार करने की विभिन्न विधियों की विस्तार से जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. दिपाली तिवारी ने किसानों को विभिन्न सब्जियों के उत्पादन संबंधी जानकारी दी। उन्होंने सब्जियों में लगने वाले रोगों एवं कीटों की पहचान और उनके नियंत्रण के प्रभावी उपाय भी बताए, जिससे किसान अपनी फसलों को नुकसान से बचा सकें। कार्यक्रम में मौजूद वैज्ञानिक डॉ. सुधा जुकरिया ने कृषकों, विशेष रूप से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से कई नए आयामों की जानकारी दी। इस अवसर पर गांव की प्रगतिशील महिला कृषक ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.