दुमका, जून 10 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा सभाकक्ष में मंगलवार को बीटीएम मिथिलेश कुमार की अध्यक्षता में कृषक मित्रों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कार्बन क्रेडिट परियोजना के माध्यम से प्राकृतिक खेती और मिट्टी के संरक्षण को लेकर बीटीएम ने भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ाने, प्राकृतिक जैविक खाद का इस्तेमाल करने की जानकारी दी। कृषक मित्रों को खेत बचाने और संतुलित उर्वरकों का प्रयोग, प्राकृतिक खेती, आधुनिक खेती में महत्व, रसायनिक उर्वरक का संतुलित उपयोग, जैव उर्वरक का प्रयोग, नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, धान की सीधी बुआई, कृषि में ड्रोन का प्रयोग एवं आधुनिक कृषि में लाभ से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- जमीन के एक चौथाई हिस्से में करें प्राकृतिक खेती बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी गणेश ...