प्राकृतिक खेती और जैविक खाद की प्रयोग के लिए किसानों को किया गया जागरूक
बक्सर, जून 11 -- नावानगर, एक संवाददाता। केसठ गांव में गुरुवार को आत्मा के तत्वावधान में कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवम वर्मा ने किया। बीएओ ने कहा कि प्राकृतिक कृषि तकनीकों के साथ-साथ जैविक खाद के उपयोग को अपनाकर किसान खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं। इससे फसलों की उत्पादकता बढ़ेगी और आय में भी काफी वृद्धि होगी।उन्होंने किसानों से आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत बीजों तथा वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग करने की अपील की। कहा कि खेती में नई तकनीकों को अपनाने से लागत में कमी आती है, और उत्पादन बढ़ने से किसानों को आर्थिक लाभ मिलता है। यह भी पढ़ें- खेती के आधुनिक तरीके का उपयोग कर उत्पाद बढ़ाएं साथ ही, जैविक खेती से भूमि की उर्वरा शक्ति भी लंबे समय तक बनी रहती है। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.